बेगुसराय, मई 4 -- नावकोठी। स्थानीय थाना के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हसनपुर बागर निवासी मो. शमशेर के पुत्र मो. गुलफान के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि उक्त युवक थाना के पास नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे हंगामा करते देख पकड़ लिया। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच कराने पर युवक के शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...