थाने के पास पिस्टलों की नोंक पर जमीन कब्जाने की कोशिश
हापुड़, जून 27 -- जिले में जमीनों पर कब्जों को लेकर यहां पर गैंगवार जैसे हालात बनते जा रहे हैं। यहां पर कब्जा करने वाले कभी भी किसी पर भी दबंगई दिखाकर खुलेआम प्रशासन को अल्टीमेटम दे रहे हैं। सुबह 4 बजे थाना देहात के पास स्थित जमीन पर तैनात गार्डों को पिस्टल की नोंक से उठाकर दूर जाकर फेंक दिया और जमीन कर कब्जा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को देखा, एसडीएम ने तालाबंदी के निर्देश दिए। जयपाल नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े बजे थाना देहात के पास स्थित जमीन पर तैनात गार्ड का मुझपर फोन आया। जिसने बताया कि कई गाड़ियों में सवार होकर 40 से 50 लोग आए हैं जिन्होंने हथियार भी ले रखे हैं। आरोप लगाया कि दोनों गार्डों के मुंह में पिस्टल घुस दी और बंधक बनाकर गाड़ी में डाल कर वहां से चल दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.