नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैंसे कांड को दोहराया गया। चलती बस में महिला से गैंगरेप करने के बाद उसे फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बस डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक नांगलोई थाने से महज कुछ दूरी पर खड़ी रही, जहां महिला के साथ गैंगरेप किया गया।पास में ही पीसीआर वैन खड़ी थी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जिस महिला के साथ कथित तौर पर एक स्लीपर बस में दो लोगों ने गैंगरेप किया था, वह आउटर दिल्ली के सरस्वती विहार बस स्टैंड से बस में चढ़ी थी। सरस्वती विहार बस स्टैंड पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जब महिला आधी रात के आसपास बस में चढ़ी तो पास में ही एक पीसीआर वैन खड़ी थी। बस ने सात किलोमीटर का जो रास्ता तय किया, उस पूरे रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसी रास्ते के बाद ...