थाने के पास ट्रक खड़ा करने से हादसे की आशंका
भभुआ, जून 22 -- रामपुर। बेलांव थाना के मुख्य द्वार से सटे पश्चिम भाग में बरामद ट्रक खड़ा करने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोगों ने वहां से ट्रक हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक खड़ा रहने से आने-जाने के दौरान विपरित दिशा से आने वाले वाहन या पैदल चलने वालें लोग दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया गया है कि खनन विभाग के पदाधिकारी द्वारा ओवरलोड के आरोप में लगभग 20 दिन पूर्व ट्रक को जब्त कर बेलांव को सौंपा था। बेलांव पुलिस द्वारा बरामद ट्रक को थाना के बाहर खड़ा किया गया है। इससे आमजनों को परेशानी हो रही है।
बेलांव में सब्जी विक्रेता बढ़ा रहे ध्वनि प्रदूषण रामपुर। बेलांव बाजार में सब्जी विक्रेता ध्वनि प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। दुकानदार सब्जी की दर का ऑडियो रिकॉडिंग कर उसे अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.