अंबेडकर नगर, अप्रैल 5 -- भीटी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने महरुआ थाने का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, हवालात तथा साफ-सफाई व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आवासीय भवनों का जायजा लिया। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ लक्ष्मीकांत मिश्र, थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज, उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, बब्लू चौधरी, पूजा शुक्ला, प्रभात गंगवार व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.