मोतिहारी, अप्रैल 11 -- रितेश कुमार, आदापुर (पूर्वी चंपारण) । आदापुर थाना के निजी मुंशी इंतखाब आलम को निगरानी की टीम ने शनिवार को 14 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। वह बखरी गांव निवासी सेवानिवृत सैनिक आफताब आलम के दिवंगत पिता के नाम पर जारी हथियार के लाइसेंस को ट्रांसफर कराने के लिए रिश्वत ले रहा था। इंतखाब आदापुर थाने में 2012 में एसपीओ के पद पर कार्यरत रह चुका है। उसका थाने में आना-जाना था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने थानाध्यक्ष पप्पू पासवान को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई गौतम कृष्ण डीएसपी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि आफताब आलम ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए कथित निजी मुंशी इंतखाब आलम 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। पैसे नहीं देने पर जांच प्रक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.