संभल, जून 19 -- थाना परिसर के मुख्य द्वार पर गुरुवार शाम एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मारपीट के एक मामले में युवक अपने परिजनों को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहा था। इसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए कंबल व कपड़ों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया और झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक करीब 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम बगडेर के घेर में गुरुवार को बच्चों के मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति के स...