औरैया, मार्च 3 -- बेला, संवाददाता। थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में सोमवार रात उपनिरीक्षक अशोक कुमार की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 55 वर्षीय उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुत्र अखिलेश्वर श्रीवास्तव मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद के थाना पलनवा क्षेत्र के गांव बहु एरवा के निवासी थे। सोमवार रात करीब दस बजे वह अपने आवास पर थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में मौजूद पत्नी अर्चना ने शोर मचाया तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें निजी वाहन से कन्नौज स्थित डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने उच्चाधिकारियों और परिजनों को सूचित किया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.