थाने के अंदर हत्या में सप्ताह भर की जांच, माह भर बाद भी अधूरी
बांदा, जुलाई 21 -- बांदा। बेटी के दलित युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज होकर पिता ने बदौसा थाने के अंदर दिन दहाड़े पुलिस अभिरक्षा में बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बीते माह 12 जून को हुई इस घटना के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ सौरभ सिंह को सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं प्रथम दृष्टा में ड्यूटी में लापरवाही पर बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, दिवस अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा और महिला आरक्षी राखी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। वहीं, इतने बड़े मामले में पुलिस कर्मियों पर महज लाइन हाजिर की ही कार्रवाई हो सकी है। जांच अधिकारी का कहना है कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी(एफएसएल) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि गंभीर प्रकरण है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.