मेरठ, मार्च 12 -- ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व पश्चिम प्रदेश सचिव विनोद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को एक ज्ञापन एसडीएम मवाना के नाम उनकी अनुपस्थिति में उनके पेशकार को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि आगामी त्योहारों ईद, नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए थाने की पुलिया का निर्माण बाद कराया जाए क्योंकि त्यौहारों पर कस्बे के अंदर आसपास क्षेत्र के लोगों का काफी आना-जाना रहता है, वहीं गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद शेख, असद सिद्दीकी, दिलशाद अंसारी, आबिद कुरैशी, मोनिस अंसारी, अफजाल अहमद व गौरव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...