मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- रामराज में थाने से सटे शराब के ठेके में होली पर अज्ञात चोर ठेके की दीवार में कुंबल कर हजारों रुपए की शराब की बोतले व कैन चोरी कर ले गए। चोरों ने थाने से सटे ठेके में चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने के बराबर में थाने की दीवार से सटे पुराने थिएटर में शराब का ठेका चलता है। यहां पर कंपोजिट ठेके के वीरेंद्र सिंह पुत्र डोल सिंह निवासी जानसठ ठेके का केयर टेकर है। वीरेंद्र सिंह ने रामराज थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 4 मार्च को होली की छुट्टी थी। छुट्टी के बाद जब ठेके का सेल्समैन कृष्णपाल पुत्र अजीत सिंह निवासी अहरोड़ा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर ने आकर ठेका खोला तो अंदर शराब की बोतले बिखरी हुई पड़ी थी तथा पीछे की दीवार में कुंबल लगा हुआ था। जिसके...