थाने की दीवार से लगे मकान पर चोरों ने किया हाथ साफ
हाथरस, जून 23 -- मुरसान। कोतवाली मुरसान की दीवार से लगे एक मकान को सोमवार की रात को बदमाशों ने निशाना बना दिया। बदमाश घर सें रखे लखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच जुट गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
घटना का विवरण कोतवाली मुरसान की दीवार से संजय चौहान पुत्र सूरजपाल का मकान है। सोमवार की सुबह संजय चौहान घर में ताला लगाकर निजी कार्य से बाहर गए थे। तभी छत के रास्ते बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए और पूरे घर को आराम से खंगाला डाला। बदमाश घर में रखे लाखों रुपए कीमत के लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। घटना का पता उस समय लगा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.