बस्ती, अप्रैल 28 -- पाकरडाड़ (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद लालगंज थाने के सामने पुलिस की सरकारी जीप में बैठकर और थाने के गेट पर कुर्सी लगाकर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का खुद को माफिया बता रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि वीडियो 2025 में दुर्गा पूजा को लेकर डीजे संचालकों की मीटिंग के समय का है।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लालगंज थाने की पुलिस ने संज्ञान लिया और प्राथमिक स्तर पर जांच कर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि वीडियो में दिखे लड़के की पहचान कर उसे उसके अभिभावकों को थाने पर बुलाया गया। लड़का नाबालिग है। वह महज 16 वर्ष का है। पुलिस ने भविष्य में इस तरह की गलती न क...