मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। तुर्की थाना के नए भवन की चहारदीवारी के नीचे ठेकेदार ने जेसीबी से मिट्टी काट ली। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय चौकीदार हरेंद्र राय जब जेसीबी चालक को मना करने गया तो मिट्टी कटवा रहे ठेकेदार के आधा दर्जन गुर्गों ने गाली गलौज करते हुए उसे धक्का देकर भगा दिया। इसके बाद चौकीदार थाने पहुंचा और ओडी अधिकारी को घटना की जानकारी दी। थाने से पुलिस अधिकारियों ने आने में इतना विलंब किया कि तब तक मिट्टी कटवा रहे ठेकेदार व उसके आदमी जेसीबी, ट्रैक्टर आदि लेकर निकल गए। अंत में चौकीदार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई। इसमें मिट्टी कटवा रहे ठेकेदार मिठनपुरा थाना के खादी भंडार मोहल्ला निवासी अजीत कुमार और जमीन मालिक गोशाला रोड के महथाकोठी निवासी रश्मि खतरी को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.