चंदौली, फरवरी 24 -- इलिया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना देने के लिए आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलिया थाने का सरकारी सीयूजी नंबर अधिकतर समय "नॉट रीचेबल" बताता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना, दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में जब भी थाने के सरकारी नंबर पर फोन किया जाता है तो कॉल नहीं लगती। सामान्य सूचना देेने के लिए भी स्थानीय लोगों को थाने जाना होता है। कभी-कभार कॉल लग भी जाए तो फोन रिसीव नहीं किया जाता। स्थानीय लोगों ने आला अफसरों से इस ओर ध्यान देकर स्थित को बेहतर करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.