बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने में सोमवार को मारपीट की तहरीर लेकर आए पीड़ित के 15 - 20 सहयोगियों ने थाने के गेट पर जाम लगाकर आवागमन बाधित कर दिया था। इस मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। फखरपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज कुमार पांडेय सोमवार की सुबह दिवस अधिकारी की ड्यूटी निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान इदनापुर मरौचा निवासी विपुल शर्मा अपने साथ हुई। मारपीट की तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। एफआईआर न होने की जानकारी पर उनके 15 - 20 समर्थक थाने के गेट पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने के दौरान थाने के गेट के सामने जाम से वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज कुमार पांडेय ने तहरीर दी। जिस पर विपुल व 15 - 20 सहयोगियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.