मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जमकर बवाल हुआ है। यहां पॉक्सो के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। गायघाट के चोरनिया गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस व ग्रामीण में भिड़ंत हो गई। इसमें हुई फायरिंग में ग्रामीण जगतवीर राय (55) की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर से थानेदार राजा सिंह समेत चार पुलिस कर्मी घायल है। गांव में पुलिस के खिलाफ भाड़ी आक्रोश है। सुबह 11 बजे तक पुलिस गांव में डर से नहीं पहुंची। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी थानेदार को गिरफ्तार की जाए। एसएसपी ने गायघाट थानेदार राजा सिंह को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस का आरोप है कि मंगलवार की रात पॉक्सो मामले में आरोपित के घर छापेमारी की गई। इसी दौरान आरोपी और उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसमें पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.