कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के साथ पुलिस लाइन सभागार में समन्वय बैठक हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता और पार्टीजनों की पीड़ा को लेकर जब कभी थानेदारों को फोन करो तो वे नहीं उठाते हैं। यह समस्या एक की नहीं बल्कि अधिकतर थानेदारों की है। बैठक में कहा गया कि नौबस्ता, किदवई नगर, गुजैनी, बर्रा में खुलेआम सूखा नशा बिकता है। इसके साथ ही उत्तर से दक्षिण शहर में खुलेआम शराब दुकानों के सामने शराब पी जाती है। इससे महिलाओं का निकलना दूभर होता है। मिशन शक्ति के तहत और काम करने की जरूरत है। मंडल अध्यक्षों के साथ हर महीने चाय पर चर्चा करें। मंडल अध्यक्ष हर दिन जनता के साथ रूबरू होता है। इससे कई जानकारियां और समस्याएं मिलेंगी तो उनका समाधान भी होगा। अपराधी भी पकड़े जाएंगे। सास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.