बोकारो, मई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एसपी नाथू सिंह मीणा ने रविवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को जन केंद्रित पुलिसिंग को बहाल करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि जनसेवा के लिहाज से फोन पर एक्टिव रहे, और शिकायतों का तत्काल समाधान निकालें। आम लोगों के फोन न रिसीव करने वाले थानेदारों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में आम नागरिकों से पुलिस की दूरी को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अचानक अपने क्षेत्र के किसी भी हिस्से में नियमित निकले, लोगों से बात कर उनकी समस्या जानें, साथ ही अपराध नियंत्रण पर भी बातचीत करें। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में तेजी लायें तेजी: एसपी निश्चित रूप से पुलिस पब्लिक के बीच की दूरी कम होगी। थाना में आने वाले हर शिकायत को गंभीरता से सुने और उसे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.