थाना हाजत से बंदी फरार मामले में प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, जून 11 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना हाजत से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शराब धंधेबाज रामबहादुर सिंह उर्फ छेदी मास्टर के खिलाफ भैरवस्थान थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। भैरवस्थान थाना कांड संख्या 95/26 में गिरफ्तार चार आरोपितों को आठ जून की रात थाना हाजत में रखा गया था। इनमें लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी रामबहादुर सिंह उर्फ छेदी मास्टर भी शामिल था। पुलिस अभिलेख के अनुसार रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने अन्य बंदियों के साथ रखने पर विवाद जताया था, जिसके बाद उसे सुरक्षा कारणों से थाना सिरिस्ता कक्ष में बैठाया गया था। थाना में दर्ज आवेदन के अनुसार नौ जून की सुबह करीब साढ़े चार बजे ड्यूटी के दौरान आरोपी सिरिस्ता कक्ष से चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- शराब मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.