रांची, मार्च 6 -- नामकुम संवाददाता हत्यारोपी जगाय मुंडा के थाना हाजत में सुसाईड करने के मामले में शुक्रवार को एफएसएल टीम ने नामकुम थाना जाकर जांच पडताल की। इस दौरान टीम ने थाना हाजत सहित कंबल और अन्य सामानों की जांच कर नमूने इक्ठठा किया। वहीं गठित जांच टीम के अधिकारी रामकुमार वर्मा भी नामकुम थाना पहुंचे और जांच की। श्री,वर्मा संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारियों से पुछताछ कर घटना की जानकारी ली। मालूम हो की थाना हाजत में हत्यारोपी के आत्महत्या मामले में पुलिस द्वारा जांच टीम का गठन किया गया हैँ, जो अपनी रिर्पोट एसएसपी राकेश रंजंन को देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...