थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी को बनाएं टीम : आईजी
पटना, जुलाई 31 -- जिन थानों में टॉप-10 अपराधी चिन्हित हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की जाए और लगातार छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जिन थानों में अनुसंधान संबंधी मामले अधिक लंबित हैं, वहां वरीय अधिकारी नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। यह निर्देश पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दीदारगंज थाना और फतुहा डीएसपी-2 कार्यालय के निरीक्षण के बाद दिए। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षी पदाधिकारी गंभीर अपराधों से संबंधित प्रमुख कांडों की अलग से समीक्षा करें। जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। भूमिहीन थानों, डीएसपी कार्यालय और पुलिस निरीक्षक कार्यालय के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने पर जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.