थाना से 50 मीटर दूर मंदिर से लाइट चोरी, लोगों में आक्रोश
कोडरमा, जून 28 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में लगे बिजली के पोल से शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने वेपर लाइट चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर में रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के लिए बिजली के पोल पर वेपर लाइट लगाई गई थी। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि लाइट गायब है। मौके पर पोल से जुड़े तार भी कटे हुए पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे सार्वजनिक और धार्मिक स्थल से वेपर लाइट की चोरी होना चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- सत्संग मंदिर में पंखे एवं अन्य सामान की हुई चोरी उनका मानना है कि रात के समय परिसर में अंधेरा रहने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.