थाना से 200 मीटर दूर घर में चोरी, दो लाख की संपत्ति ले उड़े चोर
गिरडीह, मई 18 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित मुस्लिम मोहल्ला में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। चोर घर के बगल की गली से फांदकर अंदर घुसे और कूलर, मोबाइल, नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना सदरू मियां के घर में हुई। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में प्रवेश कर सामान समेटते हुए मेन गेट खोलकर भाग निकले। रात करीब पौने दो बजे सदरू मियां नीचे उतरे तो घर का दरवाजा खुला पाया। यह भी पढ़ें- घर से नकदी-जेवर समेट ले गए चोर इसके बाद परिवार के लोगों को जगाकर देखने पर चोरी की जानकारी मिली। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई, लेकिन सुबह थाना आने को कहा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.