कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना से नाती के साथ हुई मारपीट की शिकायत कर लौट रहे अधेड़ को रास्ते में रोक कर हमला किया गया। लोहे के पाइप से अधेड़ को बेरहमी से पीटा गया। इससे चोटें आई। राहगीरों के शोर मचने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा के देवरी निवासी लखनलाल पांडेय के नाती के साथ मंगलवार को गांव के शारदा प्रसाद आदि लोगों ने मारपीट की थी। लखन लाल पांडेय इसकी तहरीर लेकर करीब 11 बजे पश्चिमशरीरा थाना पहुंचे। शाम को वह वापस जा रहे थे। लखनलाल का आरोप है कि चांदेराई गांव के समीप रास्ते में गांव के शारदा प्रसाद (जोगा), रामभरोस (भोगा), वीरेंद्र पांडेय, विपिन पांडेय, चांदेराई गांव के दो अन्य युवकों ने जबर्दस्ती बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.