थाना से मांगी गई रिपोर्ट नहीं मिलने पर लोक शिकायत पदाधिकारी सख्त
छपरा, जून 27 -- गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा थाना से मांगी गई रिपोर्ट नहीं मिलने पर लोक शिकायत पदाधिकारी सख्त रूख अख्तियार किया है। इससे संबंधित पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। विशंभरपुर निवासी अनुज कुमार सिंह द्वारा दायर परिवाद पर सुनवाई के बाद यह जारी किया गया है। अनुज कुमार सिंह ने 6 अप्रैल 2026 को गड़खा थाना द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत लोक शिकायत निवारण कार्यालय में दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार सह थानाध्यक्ष गड़खा से कई बार प्रतिवेदन मांगा गया, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद कोई प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया। थाना स्तर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही परिवाद के निस्तारण की दिशा में कोई कार्रवाई की गई। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदाफ आलम ने अपने निर्णय में कहा है कि संबंधित लोक प्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.