मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को सभी थाना में जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने थाना चिरैयाकोट और रानीपुर में उपस्थित रहकर जनता के शिकायतों को सुना तथा तत्काल प्रभाव से उसे निस्तारित करने के लिए संबंधित को आदेशित किया। समस्त थानों में कुल 131 शिकायती पत्र आए। इसमें 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराया गया। चिरैयाकोट थाने में पुलिस से 04 और राजस्व से 08 सहित कुल 12 फरियादियों ने शिकायत पत्र देकर समस्या निदान की गुहार लगाई। इस दौरान मौके पर पुलिस से सम्बन्धित 02 शिकायती पत्र का समाधान हुआ। एसपी ने थाने में दलालों के घुसपैठ पर कठोरता के साथ प्रतिबंध लगाने और भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.