बलिया, जून 28 -- बैरिया। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर कुल 12 मामले आए। इसमें 10 भूमि विवाद से संबंधित थे। किसी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी को उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश मिश्र, राजस्व निरीक्षक रमेश वर्मा, एसआई राजधर यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में आईं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...