मुजफ्फर नगर, जून 14 -- छपार। थाना समाधान दिवस में नवनियुक्त सीओ सदर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया। इस दौरान 10 शिकायतें आई। शनिवार को छपार थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया। नवनियुक्त सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने नायब तहसीलदार अमित कुमार के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुनकर हल्का प्रभारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 10 शिकायतें आई, जिनमें आठ का निस्तारण किया, जबकि दो समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस व लेखपालों के टीम को मौके पर भेजा गया है। एसओ मोहित कुमार, उपनिरीक्षक अनवर अब्बास, छपार कस्बा चौकी इंचार्ज रमित यादव, बरला चौकी इंचार्ज तुफान सिंह व बसेडा चोकी प्रभारी भूपेश शर्मा, लेखपाल सियानन्द सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस में पहुंचीं तीन शिक...