कन्नौज, जून 13 -- ठठिया संवाददाता। थाना समाधान दिवस में शनिवार को ठठिया कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर के दक्षिणी निकास मार्ग को लेकर चल रहा विवाद राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की पहल पर सौहार्दपूर्ण माहौल में सुलझा लिया गया। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता होने के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया। जानकारी के अनुसार, कस्बे के बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण की निधि से कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर के दक्षिणी निकास मार्ग के नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान निकास मार्ग के समीप रहने वाले राकेश कुशवाहा पुत्र यदुनाथ निवासी ठठिया ने अपने मकान और दुकानों के सामने स्थित सहन को लेकर आपत्ति जताई, जिसके चलते मंदिर समित...