शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर-कलान, संवाददाता। जनपद के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कलान में समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार सृजित कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग और जमीनी विवाद से जुड़े हुए सामने आए।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों और पुलिस टीम को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जो मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं, उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए।इस अवसर पर राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो और थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.