पीलीभीत, मार्च 28 -- पूरनपुर, संवाददाता। थाना समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची महिला के हाथ में विषाक्त की पुड़िया देखकर खलबली मच गई। समझाने के बाद पुलिस ने महिला के हाथ से जहर की पुड़िया छीन ली। समस्या सुन कर निस्तारण का भरोसा दिया गया। इसके बाद बुजुर्ग महिला घर लौट गई। थाना घुंघचाई के कढ़ैया कनपारा निवासी शांति देवी पत्नी रामपाल गांव में ही खलिहान की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहती हैं। शांति का आरोप है कुछ लोग उन्हें गांव से भगाना चाहते है। इसको लेकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। 24 मार्च को को शांति गांव के बाहर बकरिया चराने गईं थी। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। शांति देवी की शिकायत पर घुंघचाई पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को शांति पूरनपुर कोतवाली के थाना समाधान दिवस में पहुंची। ए...