बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से जुड़ी शिकायतों की भरमार रही। अधिकतर प्रकरणों में संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया गया। एएसपी श्यामकांत ने मुंडेरवा थाने में कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुने। साथ ही प्रभावी व त्वरित निस्तारण का प्रयास किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में दोनों पक्ष की मौजूदगी में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कप्तानगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के साथ राजस्व निरीक्षक रामसुमेर, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामप्रवेश, अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त। इनमें से सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.