मऊ, अप्रैल 26 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करती हुई उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने पीड़ितों की समस्या सुनी। इस मौके पर राजस्व विभाग से 10 प्रार्थना पत्र एवं पुलिस विभाग से दो प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से राजस्व विभाग से एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस के मौके पर ग्राम इसहाकपुर निवासी रंजीत राजभर पुत्र छोटक राजभर ने प्रार्थना पत्र देते हुए इस बात का जिक्र किया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा हमारे चक मार्ग पर कब्जा कर रहे हैं। जिस पर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को भेज कर मामले का निस्तारण कराई। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस पर शिकायते 10, निस्तारण शून्य शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर ...