मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र दो शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर आए। शनिवार को थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी सीओ रूपाली राय ने की। इस दौरान दो शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर आए। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान रूपाली राय ने कहा कि समाधान दिवस में आईं शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच व समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार व पुलिस ओर तहसील स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.