शामली, मार्च 28 -- थानाभवन। थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना परिसर में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई, जिसमें भू विवाद को लेकर दो शिकायतें सामने आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र रावत ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा संबंधित हल्का पुलिस इंचार्ज व लेखपालों को तत्काल मौके पर भेजा गया, ताकि स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया जा सके और विवाद का निष्पक्ष समाधान कराया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र रावत ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण करना है। जमीनी विवादों में राजस्व विभाग के सहयोग से मौके पर जांच कर कानूनी प्रक्रिया के तहत समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.