थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी देहात, तीन का निस्तारण
मेरठ, जून 27 -- सरूरपुर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी देहात अभिजीत सिंह पहुंचे, और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों की जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। एसपी देहात ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। यह भी पढ़ें- शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश उन्होंने कहा कि जनता को त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.