सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर थाना पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सारे मामले गुणवत्ता के आधार पर निष्पक्ष ढंग से निस्तारित किए जाएंगे।एसपी की जनसुनवाई के दौरान कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। एसपी ने बारी-बारी से सभी को सुना और भरोसा दिया कि समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा।उन्होंने मातहतों को ऐसे निर्देश दिए कि किसी के साथ गलत न हो। एसपी ने कहा कि समस्याओं को वही लोग लेकर आते हैं जो परेशान हो चुके होते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान समय सीमा के अंदर किया जाना चाहिए जिससे बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। जनसुनवाई के बाद एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। चल रहे निर्माण का...