कन्नौज, अप्रैल 25 -- शनिवार को कोतवाली में हुए थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं सिटी इंचार्ज दीपांजलि वर्मा के पास कुल 5 शिकायतें पहुंची। इसमें 3 राजस्व की और 2 पुलिस की शिकायतें शामिल हैं। इनके निस्तारण के लिए पुलिस के साथ लेखपालों की टीम गठित कर मौके पर भेज कर पुलिस की दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष बची शिकायतों के लिए संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को तुरंत संबंधित रजिस्टर में अंकित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाए। उन्होंने कहा इस आयोजन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था, ताकि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में पांच शिकायतें, दो पर मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.