मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीजी मेरठ जोन ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। किसान से हुई लूट खुलासे पर एडीजी जोन ने जल्द खुलासा होने की जानकारी दी है। निरीक्षण के बाद एडीजी ने सडक पर पैदल मार्च भी किया। वही शहर में समाधान दिवस में अधिकारियों ने पीडितों की समस्या को सुना। मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर शनिवार को कोतवाली में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होने पहले मौके पर मोजूद फरियादियों से पूछताछ की उसके बाद कोतवाली की व्यवस्थाओं,अभिलेखों के अलावा जनसुनवाई के बारे में जानकारी ली। जनसुनवाई में समस्याओं के समाधान मे हो रही देरी को लेकर अधिकारी ने नाराजगी जताई। कहा कि हर शिकायती पत्र को गंभीरता से लेकर उसका समय से निस्तारण करे। पिछले दिनों किसान के घर से हुई लाखो की लूट के खुलासे को लेकर एडीजी ने ...