बाराबंकी, मई 9 -- बाराबंकी। आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को सभी थानों समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सभी थानों में 47 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जैदपुर संवाद के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में कोतवाल संतोष सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसपास गांव से फरियादी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुचे। थाना दिवस पर छह शिकायतें आई जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- निस्तारण की समस्याग्रस्त व्यक्ति को दी जाए जानकारी यह भी पढ़ें- बारा में पांच शिकायतें आई, निस्तारण नहीं यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.