बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी। थाना समाधान दिवस में शनिवार को 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के लिए टीमें गठित की गई है। शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जैदपुर संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह से ही आसपास के लोग अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे थे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान किया। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि चार मामले आए थे सभी राजस्व संबधित थे।मसौली संवाद के अनुसार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने की। इसमें भूमि सम्बन्धी तीन शिकायत आई। जिसके निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम को निर्देश दिए गए। सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय के आगन...