हमीरपुर, मार्च 28 -- बिवांर। समाधान दिवस में नहीं आए एक भी फरियादी अधिकारियों ने लेखपालों को क्षेत्र में रहकर कार्य करने का दिया आदेश। कस्बा बिवांर में चौथे शनिवार पर थाना परिसर में सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मौदहा एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पाण्डेय फरियादियो की शिकायतें सुनने पहुंचे थे। दोनों अधिकारी करीब एक घंटा तक समाधान दिवस में बैठकर फरियादियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। अधिकारियों ने मौजूद लेखपालों को क्षेत्र में रहकर कार्य करने का आदेश दिया। फरियादियों के ना आने पर दोनों अधिकारी वापस लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.