मऊ, मार्च 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न गांव से आए 10 फरियादियों ने अपनी समस्या के बाबत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कोतवाल कमलकांत वर्मा ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर गोविंद पुत्र स्वर्गीय दुर्जन राम निवासी राजापुर जमीन संबंधी मामला, गुलाम मेहंदी खान मोहल्ला सैयद वाडा आपसी बंटवारे का विवाद, सुरेंद्र एवं उमेश पुत्र झरपाली निवासी सियाबस्ती जमीन संबंधी विवाद के लिए प्रार्थना पत्र दिए। कुल आए दस प्रार्थना पत्रों में से सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसमें से तीन मामले के लिए राजस्व विभाग की टीम भेज कर मौके पर इसकी रिपोर्ट मांगी गई। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, अरविंद कुमार यादव, रामदुलारे समेत त...