मेरठ, मार्च 28 -- शनिवार को मवाना थाने में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी पूनम यादव ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। मौके पर मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने भी शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय सहयोग किया। थाना प्रभारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को जल्द राहत मिल सके। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.