आगरा, फरवरी 28 -- जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम एवं एसडीएम ने सोरों कोतवाली में पहुंचकर फरियादियों की शिकयातें सुनी। संबंधितों अधिकारियों को त्वरित समस्या निस्तारण के निर्देश डीएम ने दिए। डीएम प्रणय सिंह ने सोरों कोतवाली में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी। डीएम ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान मौजूद रहीं। इसके अलावा सदर कोतवाली, थाना ढोलना, अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, सिकंदपुर वैश्य, सुन्नगढ़ी थानों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.