थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- बंडा (शाहजहांपुर)। शासन के निर्देश पर शनिवार को थाना बण्डा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित व एसडीएम पुवायां की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान भूमि व कब्जा विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, पारिवारिक और रास्ता संबंधी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान आपसी सहमति से करा दिया गया, जबकि शेष के लिए समयसीमा तय की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का स्थायी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, वहीं एसपी ने पारदर्शी व संवेदनशील व्यवहार के साथ विधिक कार्रवाई पर जोर दिया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.