थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने की सुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
बलरामपुर, मई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तुलसीपुर थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने की सुनवाई, समयबद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.