मऊ, जून 27 -- मऊ, संवाददाता। थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त 257 प्रार्थना पत्रों में से कुल 09 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार अनीश सिंह ने फरियादियों की समस्या सुनी। यह भी पढ़ें- थाना दिवस में आईं 10 शिकायतें, निस्तारण के लिए गठित की गईं टीमें इस मौके पर 21 राजस्व विभाग ...