मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम राजकुमार भारती ने की। उन्होंने समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान समाधान दिवस में मात्र छह ही शिकायत दर्ज हुई। ये शिकायतें पारिवारिक जमीनी विवाद और पुलिस संबंधित थी। जिनका निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने समाधान दिवस में पुलिस अधिकारियों और तहसील के राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के समाधान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.